तेरे हर हूक्म पर साई मैं गुजारा करुँ,
तेरी हर रज़ा को बाबा मैं गँवारा करु,
बने आईना तूँ मेरा सतगुरु,
तुझे देख-देख खुदको बाबा मैं सँवारा करु..।।
ॐ साई राम
तेरे हर हूक्म पर साई मैं गुजारा करुँ,
तेरी हर रज़ा को बाबा मैं गँवारा करु,
बने आईना तूँ मेरा सतगुरु,
तुझे देख-देख खुदको बाबा मैं सँवारा करु..।।
ॐ साई राम
बाबा साई तेरा धाम अति प्यारा,
बहती यहाँ भक्ति रस धारा।
साई नाम का जिसने लिया सहारा,
जीवन बगियाँ को साई ने खूब सँवारा ।।
ॐ साई राम
जागो जागो हे साईनाथ, जागो जागो हे जगन्नाथ, जागो जागो हे साईनाथ, दर्शन के लिए तरस रहे हैं, नयन हमारे ओ साई, दर्ष दिखाओ दया के सागर, जागो साई शंकर हे परमेश्वर॥
ॐ साई राम
जिनके दर्शन मात्र से नेत्र तर्प्त होते हों, जहा ज्ञान का अविरल प्रबाह होता हो, उनके चरणों मे मस्तक झुकाने से ह्रदय शान्त होता है॥
ॐ साई राम
केवल गत जन्मों के अनेक शुभ संस्कार एकत्रित होने पर ही बाबा का दर्शन प्राप्त होना सुलभ हो सकता है। यदि आप श्री साई बाबा को दृष्टि भर कर देख लेंगे, तो आपको सम्पूर्ण विश्व ही साईमय दिखलाई पड़ेगा॥
ॐ साई राम
जो मेरा स्मरण करता है, उसका मुझे सदैव ही ध्यान रहता है। मुझे यात्रा के लिए कोई भी साधन - गाड़ी, तांगा या विमान की आवश्यकता नही है। मुझे तो जो प्रेम से पुकारता है, उसके सम्मुख मैं अविलम्ब ही प्रगट हो जाता हूँ॥
ॐ साई राम